Result Platform Official Get Online Form, Results, Admit Card, Answer Key, Syllabus, Sarkari Yojana, Scholarship, etc.

Bihar District Court Recruitment 2026 – Apply Started, Qualification 10th Pass, Age Limit , Download Notification

Bihar District Court Recruitment 2026 : नमस्कार मित्रों,यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं और लंबे समय से बिहार जिला कोर्ट भर्ती का इंतज़ार कर रहे थे, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बिहार जिला कोर्ट द्वारा कार्यालय सहायक/लिपिक, रिसेप्शनिस्ट-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा कार्यालय कर्मचारी/पिउन/मुंशी जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। इस लेख में हम आपको Bihar District Court Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल और विस्तृत रूप में प्रदान करेंगे।

 

आर्टिकल का नाम Bihar District Court Recruitment 2026
आर्टिकल का प्रकार जॉब
विज्ञापन संख्या 01/2026
आवेदन करने का माध्यम ऑफलाइन
पदों का नाम कार्यालय सहायक/ लिपिकरिसेप्सनिट-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कार्यालय कर्मचारी/ पिउन/मुंशी
न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष
एप्लीकेशन फीस Rs. 00/-
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 05 जनवरी 2026
आवेदन की प्रारम्भ तिथि 07 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2026

 

पदों का नाम रिक्तियों की संख्या
कार्यालय सहायक/ लिपिक 03
रिसेप्सनिट-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर 01
कार्यालय परिचारी/ पिउन/ मुंशी 03

 

कार्यालय सहायक/ लिपिक के लिए योग्यता

  • अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है।

  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान, वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर (जैसे MS Word) पर कार्य करने की क्षमता तथा डेटा एंट्री का कौशल होना चाहिए।

  • याचिकाओं की उचित सेटिंग/फॉर्मेटिंग के साथ अच्छी टाइपिंग गति होनी चाहिए।

  • अदालतों में प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज़ों के लिए डिक्टेशन लेने और फाइल तैयार करने की क्षमता।

  • फाइलों के रख-रखाव, प्रोसेसिंग एवं प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक है।

रिसेप्सनिट-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए योग्यता

  • अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना आवश्यक है।

  • उत्कृष्ट मौखिक एवं लिखित संचार कौशल होना चाहिए।

  • वर्ड प्रोसेसिंग एवं डेटा प्रोसेसिंग से संबंधित कार्य करने की क्षमता।

  • दूरसंचार प्रणालियों जैसे टेलीफोन, फैक्स मशीन, स्विचबोर्ड आदि पर कार्य करने की दक्षता।

  • अच्छी टाइपिंग स्पीड के साथ कंप्यूटर पर कार्य करने में प्रवीणता

नोट:
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरांत, असाधारण प्रतिभा वाले अभ्यर्थियों या विशेष परिस्थितियों में योग्यता संबंधी शर्तों में यथोचित छूट प्रदान की जा सकती है।

कार्यालय परिचारी/ पिउन/ मुंशी के लिए योग्यता

  • अभ्यर्थी का मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

  • उत्कृष्ट मौखिक एवं लिखित संचार कौशल होना चाहिए।

  • साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए, साथ ही क्षेत्रीय भाषा एवं स्थानीय स्थानों की जानकारी आवश्यक है।

  • दूरसंचार प्रणालियों जैसे टेलीफोन, फैक्स मशीन, स्विचबोर्ड आदि पर कार्य करने की क्षमता होनी चाहिए।

 

 

अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित किया गया है, जिसकी जानकारी नीचे मुख्य बिंदुओं के अनुसार दी गई है—

  • कार्यालय सहायक/लिपिक पद के लिए मासिक वेतन – ₹20,000/-
  • रिसेप्शनिस्ट-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए मासिक वेतन – ₹19,000/-
  • कार्यालय परिचारी/पिउन/मुंशी पद के लिए मासिक वेतन – ₹13,000/-

 

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता को दर्शाने वाले दस्तावेज
  • जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र (अगर लागू हो तब)
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर एवं हस्ताक्षर आदि।

नोट: Bihar Jila Court Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण शर्तों की सही जानकारी प्राप्त हो सके।

 

यदि आप Bihar District Court Vacancy 2026 में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए चरणों का पालन करें—

  • सबसे पहले इस आर्टिकल के नीचे दिए गए Important Links सेक्शन में जाएँ।
  • वहाँ Download Notification के सामने दिए गए Click Here विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन खुल जाएगा, जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • अब नोटिफिकेशन के पृष्ठ संख्या 03 एवं 04 पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  • आवेदन फॉर्म को सभी आवश्यक जानकारियों के साथ साफ-सुथरे अक्षरों में सावधानीपूर्वक भरें
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को निम्न पते पर दिनांक 17-01-2026 तक स्वयं अथवा निबंधित डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करें—

कार्यालय सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकार,
पूर्वी चंपारण, मोतिहारी – 845401

  • आवेदन कार्य दिवसों में प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

 

 

Important links

Download Notification Click Here
Official Website Click Here
Join Us WhatsApp || Telegram

 

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको Bihar District Court Recruitment 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर विस्तारपूर्वक प्रदान की हैं। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको उपयोगी और जानकारीपूर्ण लगा होगा।

यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो कृपया इसे अपने जरूरतमंद दोस्तों और परिचितों के साथ अवश्य साझा करें, ताकि वे भी इस भर्ती से संबंधित सही जानकारी प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top