Result Platform Official Get Online Form, Results, Admit Card, Answer Key, Syllabus, Sarkari Yojana, Scholarship, etc.

RBI Office Attendant Vacancy 2026 – Apply Online , Total Posts : 572 ,Eligibility Criteria , Age, Selection Process?

RBI Office Attendant Vacancy 2026 : नमस्कार दोस्तों , अगर आप रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में कार्यालय परिचारक (Office Attendant) के पद पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। RBI की ओर से कार्यालय परिचारक के कुल 572 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप RBI Office Attendant Vacancy 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। यहाँ आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क से संबंधित पूरी जानकारी सरल भाषा में प्रदान की गई है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के आसानी से आवेदन कर सकें।

RBI Office Attendant Vacancy 2026 : Overviews

 

लेख का नाम RBI Office Attendant Vacancy 2026
लेख का प्रकार  Latest Job 
पद का नाम Office Attendant
पदों की संख्या 572
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि 15 -01-2026
आवेदन शुरू होने की तिथि 15 -01- 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 -02- 2026
आवेदन प्रक्रिया Online
Official Website Click Here

 

 

RBI Office Attendant Vacancy 2026 : Eligibility Criteria

यदि आप RBI Office Attendant Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो उम्मीदवार को नीचे दी गई सभी योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा:

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • यह भर्ती केवल 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए है।
  • उम्मीदवार को जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से आवेदन कर रहा है, उसकी स्थानीय भाषा में दक्षता होनी चाहिए (पढ़ने, लिखने और बोलने में)।
  • आवेदक के पास आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध होने चाहिए।

 

RBI Office Attendant Vacancy 2026 : Age Relaxation

आरबीआई द्वारा विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है, जो इस प्रकार है:

  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST) :-  5 वर्ष
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)  :-   3वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD – GEN/EWS)  :-  10 वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD – OBC)  :-  13 वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD – SC/ST)  :-  15 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)  :- सेवा अवधि + 3 वर्ष (अधिकतम आयु 50 वर्ष तक)
  • विधवा / तलाकशुदा महिलाएं  :-  अधिकतम 35 वर्ष (SC/ST के लिए 40 वर्ष)
  • RBI में पूर्व कार्य अनुभव  :-  अधिकतम 3 वर्ष (अंकों में परिवर्तनीय)

 

RBI Office Attendant Vacancy 2026 : Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से हैं –

  • Online Test
  • Language Proficiency Test (LPT)
  • Document Verification
  • Medical Examination आदि।

How To Apply Online  RBI Office Attendant Vacancy 2026?

यदि आप RBI Office Attendant Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी चरणों को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

  • सबसे पहले रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएँ।
  • होम पेज पर उपलब्ध Opportunities@RBI विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नेविगेशन बार में दिए गए Current Vacancies विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब “Recruitment for the Post of Office Attendant in Reserve Bank of India – Panel Year 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर “Recruitment for the Post of Office Attendant – PY 2025” विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद “Click Here for New Registration” पर क्लिक करें।
  • अब नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) की सहायता से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य विवरण भरें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन कर अपलोड करें।
  • दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद एप्लीकेशन स्लिप / फॉर्म का प्रिंटआउट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

 

Important Link

Apply Online Click Here
Download Notification Click Here
Official Website Click Here
Join Us WhatsApp || Telegram

निष्कर्ष 

दोस्तों, आज के इस लेख में हमने आपको RBI Office Attendant Vacancy 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से प्रदान की हैं। हमें आशा है कि यह जानकारी आपको पसंद और उपयोगी लगी होगी।

यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों के साथ अवश्य शेयर करें, ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार इस भर्ती की जानकारी प्राप्त कर सकें।
यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न, सुझाव या शंका हो, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमसे जरूर साझा करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top