Result Platform Official Get Online Form, Results, Admit Card, Answer Key, Syllabus, Sarkari Yojana, Scholarship, etc.

CUET UG Online Form 2026 – Eligibility, Date, Application Fees , Apply Online Process ?

CUET UG Online Form 2026 : यदि आप केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित विभिन्न यूनिवर्सिटीज़ में अलग-अलग विषयों में स्नातक (UG) कोर्स में प्रवेश के लिए Common University Entrance Test (CUET UG) 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से CUET UG 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 03 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप CUET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। इस लेख में हम आपको आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे आप बिना किसी परेशानी के आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

CUET UG Online Form 2026 : Overviews

लेख का नाम CUET UG 2026
लेख का प्रकार Admission 
परीक्षा का नाम Common University Entrance Test (CUET UG) – 2026
एजेंसी के नाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)
आवेदन शुरू होने की तिथि 03 जनवरी 2026 
आवेदन करन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026
परीक्षा की तिथि 11 मई से  31 मई 2026 तक
आवेदन प्रक्रिया Online
आधिकारिक वेबसाइट  Click Here

 

CUET UG Online Form 2026 : Eligibility Criteria

यदि आप CUET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई सभी योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा, जो इस प्रकार हैं—

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं (या समकक्ष परीक्षा) उत्तीर्ण की हो या परीक्षा में सम्मिलित हो रहा हो।
  • आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

 

Documents for CUET UG Online Form 2026

 

यदि आप CUET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन के समय आपके पास नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए—

  • आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज (कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वैध ई-मेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि लागू हों)

 

CUET UG Online Form 2026 : Application Fees

Category  Application Fees
General  ₹1,000/- 
OBC/ EWS ₹900/- 
SC/ ST/ PWD ₹800/-

 

CUET UG Online Form 2026 : Selection Process 

 

CUET UG 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा—

  • लिखित परीक्षा (CUET UG Entrance Exam)
    उम्मीदवारों को NTA द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होना होगा।

  • काउंसलिंग प्रक्रिया
    लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों के सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

  • मेडिकल परीक्षण (यदि संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा आवश्यक हो)

 

How To  Apply Online for CUET UG Online Form 2026

यदि आप CUET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें—

  • सबसे पहले CUET UG 2026 की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएँ।
  • होम पेज पर पहुँचने के बाद Candidate Activity सेक्शन में जाकर “Registration for CUET (UG) – 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “New Registration” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और “Click Here to Proceed” पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन डिटेल्स (Application Number व Password) प्राप्त हो जाएँगी।
  • अब पुनः होम पेज पर जाकर Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी विवरण सही होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन स्लिप डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

 

Important Links

Apply Online Click Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here

 

निष्कर्ष 

दोस्तों, आज के इस लेख में हमने आपको CUET UG 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से प्रदान की हैं। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी और लाभदायक साबित हुई होगी।

यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों के साथ ज़रूर शेयर करें, ताकि वे भी इस महत्वपूर्ण जानकारी का लाभ उठा सकें।
इसके अलावा, यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न, सुझाव या समस्या हो, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमसे ज़रूर साझा करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version