Result Platform Official Get Online Form, Results, Admit Card, Answer Key, Syllabus, Sarkari Yojana, Scholarship, etc.

SBI CBO Recruitment 2026 – Apply Online For 2273 Posts , Eligibility, Selection Process?

SBI CBO Recruitment 2026 : यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पद पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। SBI द्वारा सर्कल बेस्ड ऑफिसर के कुल 2,273 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस भर्ती के अंतर्गत इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप SBI CBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। यहाँ हम आपको आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क तथा चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

SBI CBO Recruitment 2026 : Overviews

लेख का नाम SBI CBO Recruitment 2026
लेख का प्रकार Latest Job 
विज्ञापन संख्या CRPD/CBO/2025-26/18
पद का नाम सर्कल बेस्ट ऑफिशर (CBO)
पदों की संख्या 2273
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि 28 जनवरी 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि 29 जनवरी 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया Online
आधिकारिक वेबसाइट  https://sbi.bank.in/

 

SBI CBO Recruitment 2026 : Eligibility Criteria

यदि आप SBI CBO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो उम्मीदवार को नीचे दी गई सभी योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा—

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षण नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी)।
  • आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की हो।
  • उम्मीदवार को किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (Scheduled Commercial Bank) या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में अधिकारी के पद पर न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • आवेदक को संबंधित सर्कल की क्षेत्रीय भाषा पढ़ने, लिखने और समझने का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • आवेदन के समय उम्मीदवार के पास सभी आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध होने चाहिए।

 

Documents For SBI CBO Recruitment 2026

यदि आप SBI CBO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन के समय उम्मीदवार के पास नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है—

  • आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, स्नातक)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
  • हस्ताक्षर (Signature) 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • ई मेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर आदि।

 

SBI CBO Recruitment 2026 : Application Fee

  • सामान्य (GEN), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750/- निर्धारित किया गया है।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं दिव्यांगजन (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

SBI CBO Recruitment 2026 : Selection Process

SBI CBO Recruitment 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा—

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • स्क्रीनिंग (Screening Process)
  • साक्षात्कार (Interview)
  • स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test)

How To Apply Online For SBI CBO Recruitment 2026 

यदि आप SBI CBO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी चरणों को ध्यानपूर्वक फॉलो करें—

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएँ।
  • होम पेज पर  RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICER (Apply Online from 29.01.2026 to 18.02.2026) Advertisement No: CRPD/CBO/2025-26/18 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर Click Here For New Registration  पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने के बाद उसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • अब मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन स्लिप डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

 

Important links

Apply Online Click Here
Download Notification Click Here
Official Website Click Here
Join Us WhatsApp   ||   Telegram
Home Page Click Here

 

निष्कर्ष 

दोस्तों, आज के इस लेख में हमने आपको SBI CBO Recruitment 2026 से संबंधित संपूर्ण और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। हमें आशा है कि यह जानकारी आपको उपयोगी लगी होगी।

यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और जानने-पहचान वालों के साथ अवश्य शेयर करें, ताकि वे भी इस भर्ती से जुड़ी जानकारी का लाभ उठा सकें।
अगर आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न या सुझाव हो, तो उसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमारे साथ जरूर साझा करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top